Gorakhpur News: एसएसबी में आरएसी के 481 प्रशिक्षु पासआउट
गोरखपुर। सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के प्रशिक्षु प्रशिक्षण केंद्र में बुधवार को राजस्थान पुलिस की राजस्थान आर्म्ड कांस्टेबुलरी (आरएसी) के 481 प्रशिक्षणार्थियों का दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया। समारोह में राजस्थान पुलिस के महानिदेशक, कानून एवं व्यवस्था संजय कुमार अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। प्रशिक्षुओं ने अनुशासित परेड और विभिन्न प्रदर्शन के माध्यम से प्रशिक्षण के दौरान अर्जित कौशल, शारीरिक दक्षता और टीम भावना का परिचय दिया। समारोह की शुरुआत आकर्षक परेड के साथ हुई। प्रशिक्षणार्थियों ने पूरे उत्साह और आत्मविश्वास के साथ कदमताल करते हुए अपनी कार्यकुशलता प्रदर्शित की। इस दौरान एसएसबी गोरखपुर के उपमहानिरीक्षक अमित कुमार ठाकुर ने मुख्य अतिथि संजय कुमार अग्रवाल को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। मंडलायुक्त इंद्र विक्रम सिंह, एडीजी जोन राम कुमार, जिलाधिकारी दीपक मीणा, सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 16, 2026, 02:12 IST
Gorakhpur News: एसएसबी में आरएसी के 481 प्रशिक्षु पासआउट #481RACTraineesPassOutFromSSB #SubahSamachar
