Unitree G1: चीन के नव वर्ष पर 49 यूनिट्री रोबोट्स ने दी अनोखी परफॉर्मेंस, दिखाए हैरतअंगेज स्टंट, देखें वीडियो

चीन की राजधानी बीजिंग में नववर्ष समारोह के दौरान 49 ह्यूमनॉइड रोबोट्स ने एक साथ मार्शल आर्ट का शानदार प्रदर्शन किया। यह कार्यक्रम एतिहासिक टेंपल ऑफ हेवन परिसर में आयोजित किया गया। यहां रोबोट्स ने तालमेल के साथ पंच, किक और कठिन फ्लिप जैसे मूव्स किए। 40 सेकंड का वीडियो हुआ वायरल चीनी रोबोटिक्स कंपनी यूनिट्री रोबोटिक्स ने सोमवार को 40 सेकंड का एक वीडियो जारी किया। इसमें कंपनी के G1 ह्यूमनॉइड रोबोट्स को बीजिंग के प्रसिद्ध 'हॉल ऑफ प्रेयर फॉर गुड हार्वेस्ट्स' के सामने एक साथ मार्शल आर्ट करते हुए दिखाया गया। वीडियो पर साफ तौर पर लिखा गया था 'रियल शॉट्स, नॉट एआई-जेनरेटेड', यानी यह असली फुटेज है किसी तरह की एआई-जनरेटेड वीडियो नहीं। Red-robed humanoid robots leap, spin, and strike in perfect formation at Beijings Temple of Heaven. A martial arts show where Chinese kung fu meets the future. pic.twitter.com/MmmuFmGXiD — Mao Ning 毛宁 (@SpoxCHN_MaoNing) February 24, 2026 क्या है यूनिट्री G1 रोबोट की खासियत यूनिट्री G1 एक कॉम्पैक्ट ह्यूमनॉइड रोबोट है। इसे एआई-आधारित मूवमेंट और ऑब्जेक्ट हैंडलिंग के लिए डिजाइन किया गया है। इसकी प्रमुख खूबियां हैं: बेहद फुर्तीली चाल फोर्स-कंट्रोल्ड कुशल हाथ बैकफ्लिप जैसे कठिन स्टंट करने की क्षमता छोटे और नाजुक सामान को सटीक तरीके से पकड़ने की क्षमता इन रोबोट्स ने बिना किसी रिमोट कंट्रोल या मानवीयहस्तक्षेप के पूरा प्रदर्शन किया। सभी मूवमेंट पहले से प्रोग्राम किए गए निर्देशों के आधार पर एक साथ किए गए। चीन में रोबोटिक्स और एआई पर बड़ा दांव चीन पिछले कुछ वर्षों से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और नई तकनीकों में बड़े पैमाने पर निवेश को बढ़ावा दे रहा है। खासकर ई-व्हीकल्स और रोबोटिक्स सेक्टर में देश तेजी से आगे बढ़ रहा है। इससे पहले भी चीन मैराथन, बॉक्सिंग प्रतियोगिताओं और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय आयोजनों में रोबोट्स के प्रदर्शन कर चुका है। ताकि दुनिया के सामने अपनी तकनीकी क्षमता दिखा सके। तकनीकी आत्मनिर्भरता का प्रदर्शन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, टेंपल ऑफ हेवन में हुआ यह प्रदर्शन पूरी तरह स्वतंत्र रूप से विकसित किया गया था। सभी 49 रोबोट्स ने एक जैसी हरकतें एक ही समय पर कीं, जो उनके उन्नत एआई और सिंक्रोनाइजेशन सिस्टम को दर्शाता है। यह शो न सिर्फ दर्शकों के लिए रोमांचक रहा बल्कि चीन की तेजी से बढ़ती रोबोटिक्स इंडस्ट्री का भी बड़ा प्रदर्शन माना जा रहा है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 24, 2026, 18:26 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Unitree G1: चीन के नव वर्ष पर 49 यूनिट्री रोबोट्स ने दी अनोखी परफॉर्मेंस, दिखाए हैरतअंगेज स्टंट, देखें वीडियो #TechDiary #National #HumanoidRobots #UnitreeRobotics #ChinaTech #AiRobots #RoboticsNews #Beijing #ViralVideo #ArtificialIntelligence #SubahSamachar