UP: सीबीआई-ईडी का डर दिखाकर 49.78 लाख रुपये की ठगी, छह नामजद और अज्ञात पर FIR; जान से मारने की धमकी भी दी
Varanasi News: केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का भय दिखाकर अशोक कुमार मल्ल से 49 लाख 78 हजार रुपये की ठगी की गई। पीड़ित अशोक कुमार मल्ल की तहरीर पर मंडुवाडीह पुलिस ने छह नामजद समेत अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के कंदवा अवलेशपुर स्थित अमरा चौराहा निवासी अशोक कुमार मल्ल ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने पारिवारिक संबंधों का फायदा उठाकर इस बड़ी धोखाधड़ी को अंजाम दिया। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि आरोपी विनय कुमार गौड़, उसकी पत्नी उर्मिला देवी और बेटों विवेक कुमार गौड़ व विकास कुमार गौड़ से उनके पारिवारिक संबंध थे। इन संबंधों का लाभ उठाकर आरोपियों ने एक सोची-समझी साजिश के तहत व्यवसाय और ठेकेदारी के नाम पर पैसों की मांग शुरू की। विभिन्न बैंक खातों से आरोपियों के खातों में कुल 16 लाख 78 हजार 500 रुपये ट्रांसफर किए गए। इसके बाद आरोपियों ने डरा-धमकाकर और ब्लैकमेल कर 33 लाख रुपये नकद भी वसूल लिए।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 27, 2026, 21:44 IST
UP: सीबीआई-ईडी का डर दिखाकर 49.78 लाख रुपये की ठगी, छह नामजद और अज्ञात पर FIR; जान से मारने की धमकी भी दी #CityStates #Varanasi #CbiEd #VaranasiPolice #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #SubahSamachar
