Rohtak News: सूर्या ग्रुप द्वारा आज से 5 दिवसीय समर कैम्प का आयोजन

रोहतक। सूर्या ग्रुप की ओर से 24 से 28 जून तक पांच दिवसीय समर कैंप का आयोजन किया जाएगा। कैंप में क्षेत्र के बच्चों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए विभिन्न शैक्षणिक, सांस्कृतिक और मनोरंजक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। आयोजकों के अनुसार कैंप में मार्शल आर्ट, नृत्य, गायन, चित्रकला, क्विज प्रतियोगिता, हास्य सेमिनार, मस्ती भरे खेल, स्वच्छता का महत्व, स्वास्थ्य संबंधी नियम तथा आयुर्वेद की उपयोगी जानकारी दी जाएगी। विशेषज्ञ प्रशिक्षक बच्चों को व्यावहारिक प्रशिक्षण भी देंगे जिससे उनमें आत्मविश्वास और अनुशासन का विकास हो सके। आयोजकों ने अभिभावकों से अधिक से अधिक बच्चों को कैंप में भेजने की अपील की है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 23, 2026, 22:55 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Rohtak News: सूर्या ग्रुप द्वारा आज से 5 दिवसीय समर कैम्प का आयोजन #5-daySummerCampOrganizedBySuryaGroupStartingToday. #SubahSamachar