House Tax: स्वतंत्रता सेनानियों व पद्म अवाॅर्ड पाने वालों को गृहकर में 50% छूट, जानें नियम; नगर निगम में बैठक

Nagar Nigam Varanasi: नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने कहा कि पहली बार स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और पद्म पुरस्कार से सम्मानित लोगों को गृहकर में 50 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। शुक्रवार को नगर निगम के मीटिंग हॉल में आयोजित प्रेसवार्ता में नगर आयुक्त ने बताया कि नगर निगम ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए टैक्स सॉफ्टवेयर में बदलाव कर लिया है। ऐसे में अब गृहकर, जलकर और सीवर कर (संपत्तिकर) जमा करने वाले भवन स्वामियों को 10 प्रतिशत की छूट मिलेगी। वहीं ऑनलाइन भुगतान करने पर दो प्रतिशत अतिरिक्त छूट के साथ कुल 12 प्रतिशत का लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि दृष्टिहीन और 80 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगता वाले भवन स्वामियों का टैक्स पूरी तरह माफ कर दिया गया है। हालांकि, इसके लिए सक्षम अधिकारी द्वारा जारी प्रमाण पत्र निगम कार्यालय में प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 09, 2026, 11:38 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




House Tax: स्वतंत्रता सेनानियों व पद्म अवाॅर्ड पाने वालों को गृहकर में 50% छूट, जानें नियम; नगर निगम में बैठक #CityStates #Varanasi #HouseTax #SwatantrataSenaniExpress #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #SubahSamachar