Meerut News: शिविर में 50 मरीजों ने कराई निशुल्क जांच
मेरठ। पर्यावरण एवं स्वच्छता क्लब ने बुधवार को और बुजुर्गों के लिए निशुल्क रक्त जांच शिविर का आयोजन किया। शिविर फूल बाग स्थित एक फिजियोथेरेपी क्लीनिक पर लगाया गया। क्लब निदेशक आयुष और पीयूष गोयल ने बताया कि इस शिविर में 50 से अधिक मरीजों ने अपनी निशुल्क जांच कराई। इन जांचों में ब्लड शुगर, कोलेस्ट्रॉल और कैल्शियम शामिल थे। वरिष्ठ फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. स्तुति गिरी गोस्वामी ने दिव्यांगजनों को निशुल्क परामर्श भी दिया। जिससे उन्हें अपनी स्वास्थ्य समस्याओं को समझने में मदद मिली। कार्यक्रम में पूर्व कमिश्नर आरके भटनागर, दीवान गिरी, कुलदीप त्यागी, सुभाष गोस्वामी, पुष्पा शर्मा और पारुल मनोज गिरी सहित कई गणमान्य व्यक्तियों का सहयोग रहा। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 25, 2026, 21:01 IST
Meerut News: शिविर में 50 मरीजों ने कराई निशुल्क जांच #50PatientsGotFreeCheckupDoneInTheCamp #SubahSamachar
