Lucknow News: 90 दिन में 50 हजार परिवारों को मिलेगा पीएनजी कनेक्शन

लखनऊ। गैस सिलिंडर की किचकिच से राजधानी के 50 हजार परिवार आने वाले 90 दिन में निजात पा जाएंगे। इनकी रसोई में पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) पहुंच जाएगी। इसके कनेक्शन देने के काम में तेजी लाने के लिए ग्रीन गैस लिमिटेड ने नए कामगार भर्ती करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।ईरान-अमेरिका, इस्राइल युद्ध के कारण रसोई गैस की किल्लत है। इसे देखते हुए केंद्र सरकार ने पीएनजी उपलब्ध होने पर भी कनेक्शन से मना करने पर तीन महीने में एलपीजी की सुविधा बंद करने का आदेश जारी किया है।लखनऊ में काफी इलाकों में पीएनजी की लाइन है, पर कनेक्शन की संख्या कम है। आसानी से एलपीजी सिलिंडर मिल जाने से लोग पीएनजी में दिलचस्पी नहीं दिखा रहे थे। ऐसे में इसका कनेक्शन देने का काम भी सुस्त था। इस कारण कंपनी ने ज्यादा कामगार भी नहीं रखे थे। (संवाद) 83 हजार कनेक्शन हैं राजधानी में राजधानी में 83 हजार रसोई तक पीएनजी पहुंच चुकी है। इसके कनेक्शन के काम में तेजी लाने के लिए राज्य और जिला स्तर की समिति बनाई गई है। मुख्य सचिव की अध्यक्षता वाली समिति में नगर विकास, लोक निर्माण, सिंचाई विभाग, परिवहन, जलवायु परिवर्तन, राजस्व, खाद्य और रसद विभाग के अधिकारी हैं। जानिए क्या है पाइप्ड नेचुरल गैसपीएनजी पाइपलाइन के जरिये सीधे पहुंचाई जाने वाली प्राकृतिक गैस (मुख्यतः मीथेन) है। यह एलपीजी से 20 से 30 प्रतिशत सस्ती, सुरक्षित (हवा से हल्की होने के कारण ऊपर उड़ जाती है) और पर्यावरण के अनुकूल है।ऐसे कर सकते हैं आवेदनपीएनजी कनेक्शन के लिए वेबसाइट www.gglonline.net पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इसका बिलिंग एप GGL Engage है, जिसे गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर बिल निकाल सकते हैं।सिक्योरिटी मनी छह हजार रुपयेग्रीन गैस लिमिटेड के डीजीएम प्रवीण सिंह ने बताया कि जिन क्षेत्रों में पीएनजी की सुविधा है, वहां आवेदन के बाद कंपनी के प्रतिनिधि खुद उपभोक्ता से संपर्क करते हैं। उसके आवास तक लाइन बिछाकर कनेक्शन देते हैं। इसके लिए छह हजार रुपये सिक्योरिटी मनी ली जाती है। अलग से कोई शुल्क नहीं लगता। आवेदन के लिए निवास प्रमाणपत्र और पहचान पत्र (आधार कार्ड आदि) देना होता है। 15-20 दिन में प्रक्रिया पूरी होकर कनेक्शन मिल जाता है।00000इन इलाकों में है पीएनजी की सुविधागोमतीनगर एवं विस्तार, जानकीपुरम गार्डन, बसंतकुंज योजना, आशियाना, बिजनौर रोड, हैवतमऊ मवइया, हिंदनगर, कृष्णानगर, एलडीए कॉलोनी, मानसरोवर योजना, रायबरेली रोड, राजाजीपुरम, सदरौना, सेनानी विहार, शारदा नगर, अलीगंज, चिनहट, अयोध्या रोड, फरीदीनगर, इंदिरानगरनगर, जानकीपुरम व विस्तार, महानगर, तकरोही, वात्सल्य खंड गोमती आवास समिति, एल्डिको ग्रींस, नेहरू एन्क्लेव, न्यू हैदराबाद, निशातगंज, कैंटोनमेंट, कल्ली, निलमथा, वृंदावन योजना, बालागंज, हरदोई रोड, कांशीराम योजना, गौतमपल्ली, लोकभवन, राजभवन कॉलोनी, अमौसी एयरपोर्ट, अमौसी एवं नादरगंज औद्योगिक क्षेत्र, पारा, सरोजनीनगरनगर, एमआई रस्टल कोर्ट, शालीमार वन वर्ल्ड और आसपास।कोटराजधानी में 50 हजार घरों में पीएनजी कनेक्शन दिया जाना है। इनमें 30 हजार पुराने व निष्क्रिय कनेक्शन तथा 20 हजार नए कनेक्शन शामिल हैं। इस काम के लिए कामगारों की भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। - आर बेहरा, निदेशक (वाणिज्यिक) ग्रीन गैस लिमिटेड

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 05, 2026, 00:40 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
Lucknow News



Lucknow News: 90 दिन में 50 हजार परिवारों को मिलेगा पीएनजी कनेक्शन #LucknowNews #SubahSamachar