ओलावृष्टि से तबाह फसल का 50 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा दिया जाए : अभय

अमर उजाला ब्यूरोचंडीगढ़। इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला ने प्रदेश में हाल ही में हुई ओलावृष्टि से फसलों के नुकसान पर तुरंत राहत देने की मांग की है। कहा कि कई जिलों में किसानों की फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई है जिससे उनकी आर्थिक स्थिति और कमजोर हो गई है।आरोप लगाया कि सरकार की बेरुखी के कारण किसान लगातार घाटे में जा रहा है और कर्ज का बोझ बढ़ता जा रहा है। पिछले साल की बारिश और ओलावृष्टि से प्रभावित खेतों में अब तक पानी की निकासी नहीं हो पाई जिससे किसान अगली फसल की तैयारी भी नहीं कर सके। चौटाला ने कहा कि अभी तक पिछली फसल का मुआवजा नहीं मिला जिससे किसानों की परेशानी और बढ़ गई है। सरकार विशेष गिरदावरी करवाकर नुकसान का सही आकलन करे और किसानों को कम से कम 50 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा तुरंत दे ताकि उन्हें राहत मिल सके।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 01, 2026, 18:53 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




ओलावृष्टि से तबाह फसल का 50 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा दिया जाए : अभय #50 #000RupeesPerAcreCompensationShouldBeGivenForCropsDestroyedByHailstorm:Abhay #SubahSamachar