Meerut News: असीलपुर पंचायत में 51 सौ पौधे रोपे
परीक्षितगढ़। ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत असीलपुर में ग्राम प्रधान प्रशासक खालिद बेगम के नेतृत्व में 51 सौ पौधे रोपे गए। ब्लॉक प्रमुख ब्रह्म सिंह चौधरी ने कहा कि परीक्षितगढ़ ब्लॉक के ग्राम पंचायत असीलपुर में सबसे ज्यादा पौधरोपण किया गया, जो आने वाली पीढ़ी के लिए बेहतर जीवन का आधार बनेगा। इस मौके विनोद भाटी, खालिद, कुलदीप, नरेंद्र कुमार प्रधान, सोनू गुर्जर, एडीओ पंचायत डॉ. राम नरेश आदि का सहयोग रहा। दूसरी ओर सीएचसी परिसर में अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजेश कुमार, डॉ. प्रवीण पंवार, बीपीएम इकरार अहमद, बीसीपीएम शाह आलम, राहुल वर्मा, पूर्व चेयरमैन अमित मोहन गुप्ता ने पौधरोपण किया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 12, 2026, 15:12 IST
Meerut News: असीलपुर पंचायत में 51 सौ पौधे रोपे #5 #100SaplingsPlantedInAseelpurPanchayat. #SubahSamachar
