Hamirpur (Himachal) News: 531 अभ्यर्थियों ने दी बहुतकनीकी प्रवेश परीक्षा
हमीरपुर। तकनीकी शिक्षा बोर्ड की ओर से रविवार को बहुतकनीकी प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया। जिले में परीक्षा के लिए तीन परीक्षा केंद्र बनाए गए। परीक्षा सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक आयोजित हुई। 594 अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड जारी किए गए। इनमें से 531 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। 63 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। तकनीकी शिक्षा बोर्ड सचिव अशोक पाठक ने बताया कि परीक्षा का शांतिपूर्वक संचालन किया गया। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 07, 2026, 19:24 IST
Read More:
Hamirpur news hp news
Hamirpur (Himachal) News: 531 अभ्यर्थियों ने दी बहुतकनीकी प्रवेश परीक्षा #HamirpurNewsHpNews #SubahSamachar
