Bareilly News: 5.40 लाख उपभोक्ताओं को मिला पोस्टपेड का विकल्प

बरेली। केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण (सीईए) ने अब घरों में लगने वाले स्मार्ट मीटरों में प्रीपेड मोड की अनिवार्यता को समाप्त कर दिया है। अब यह उपभोक्ताओं की इच्छा पर निर्भर करेगा कि वह अपने कनेक्शन को प्रीपेड रखना चाहते हैं या पोस्टपेड। नए नियमों का फायदा जिले में 5.40 लाख उपभोक्ताओं को मिलेगा। हालांकि, अब तक स्थानीय स्तर पर आदेश नहीं आया है। जिले में कुल 6.75 लाख विद्युत उपभोक्ता हैं। शहरी क्षेत्र में 2.75 लाख तो ग्रामीण क्षेत्रों में करीब चार लाख उपभोक्ता हैं। जिलेभर में अब तक 1.35 लाख उपभोक्ताओं के घरों पर प्रीपेड मीटर लग चुके हैं। शेष उपभोक्ताओं के पास अब दोनों विकल्प उपलब्ध हो गए हैं। जिनके यहां प्रीपेड मीटर लग चुके हैं वह भी आवेदन करके इसका लाभ ले सकते हैं। नए नियम के बारे में जानकारी के लिए बड़ी संख्या में उपभोक्ता रामपुर बाग स्थित विद्युत निगम के कार्यालय पहुंचे। कर्मचारियों ने यह कहकर लौटा दिया कि अभी शासन स्तर से कोई आदेश नहीं प्राप्त हुआ है। स्मार्ट मीटर प्रीपेड सिस्टम लागू होने के बाद से ही शहर में बिजली बिल व अचानक लाइट कटने से उपभोक्ताओं में आक्रोश है। घर पर लगा प्रीपेड मीटर निगेटिव होने के चलते बिजली काट दी गई है। पति मजदूरी करते हैं। 34 हजार बिल कैसे जमा करूंगी। - सरताज बी, बाकरगंज स्मार्ट मीटर में बिल की समस्या को लेकर आई हूं। मैं मीटर को पोस्टपेड कराना चाहती हूं, ताकि बिल जमा न करने पर आपूर्ति ठप न हो। आज इस संबंध में काम नहीं हो पाया। - आशा देवी, शांति विहारवर्जन: जिला स्तर पर अभी प्रीपेड मीटर को पोस्टपेड कराने के विकल्प का कोई आदेश नहीं प्राप्त हुआ है। जिन जगहों पर प्रीपेड मीटर लगा है, उसको पोस्टपेड में ट्रांसफर का भी सिस्टम है। -अंकित गंगवार, वाणिज्यिक अनुभाग प्रथम 35-बी

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 09, 2026, 03:24 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Bareilly News: 5.40 लाख उपभोक्ताओं को मिला पोस्टपेड का विकल्प #5.40LakhConsumersGotTheOptionOfPostpaid #SubahSamachar