Rohtak News: 56 मरीजों ने कैंप में करवाई निशुल्क जांच

रोहतक। मां दानो देवी धर्मार्थ ट्रस्ट की तरफ से सांघी गांव में बीपी जैन फिजियोथैरेपी सेंटर पर निशुल्क शिविर लगाया गया। इसमें गांव और आसपास के मरीजों ने आकर अपने हड्डी और जोड़ों के दर्द की जांच करवाई। शिविर में गांव और आसपास से कुल 56 मरीज पहुंचे। संस्था के संचालक तस्वीर हुड्डा ने बताया कि सांघी गांव में हर सप्ताह निशुल्क शिविर का आयोजन किया जाता है। इसके अंदर हड्डी और जोड़ों दर्द के मरीज आकर अपनी जांच करवा सकते हैं। इसका आयोजन समाजसेवी राजेश जैन की देखरेख में किया गया। कोषाध्यक्ष नवनीत हुड्डा ने बताया कि हड्डी और जोड़ों के दर्द डॉ. अरमान और डॉ. मनोज मरीजों की जांच की।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 26, 2026, 18:58 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Rohtak News: 56 मरीजों ने कैंप में करवाई निशुल्क जांच #56PatientsUnderwentFreeCheck-upsAtTheCamp. #SubahSamachar