Kullu News: 585 अभ्यर्थियों ने दिया जेबीटी और संस्कृत टेट

स्कूल शिक्षा बोर्ड ने दो सत्रों में करवाई परीक्षासंवाद न्यूज एजेंसीकुल्लू। जिले में 585 अभ्यर्थियों ने अध्यापक पात्रता परीक्षा (टेट) दी है। स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला ने रविवार को जेबीटी और संस्कृत टेट परीक्षा करवाई। इसके लिए जिले में दो परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सुल्तानपुर (कुल्लू) और शहीद बालकृष्ण राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ढालपुर (कुल्लू) में कड़ी सुरक्षा के बीच अध्यापक पात्रता परीक्षा हुई।सुबह के सत्र में जेबीटी टेट में 522 अभ्यर्थी उपस्थित रहे। परीक्षा के लिए 545 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, लेकिन 23 अभ्यर्थी परीक्षा से अनुपस्थित रहे। शाम के सत्र में संस्कृत विषय की परीक्षा करवाई गई। इसमें 66 अभ्यर्थियों में से 63 ने उपस्थिति दर्ज करवाई। सुल्तानपुर विद्यालय की प्रधानाचार्य भावना तनवर ने कहा कि 63 ने संंस्कृत और 334 ने जेबीटी टेट दिया। वहीं, ढालपुर विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रकाश चंद ने कहा कि 188 अभ्यर्थियों ने जेबीटी टेट दिया है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 14, 2026, 18:16 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kullu News: 585 अभ्यर्थियों ने दिया जेबीटी और संस्कृत टेट #585CandidatesTookTheJBTAndSanskritTET. #SubahSamachar