Bareilly News: हाईटेंशन लाइन से निकली चिंगारी से खेतों में लगी भीषण आग, 60 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख
बरेली के हाफिजगंज क्षेत्र में हाई टेंशन लाइन से निकली चिंगारी के कारण किसानों की 60 बीघा गेहूं की खड़ी फसल जलकर राख हो गई। इस घटना से किसान सद्दाम, चरन सिंह और गंगाशील को भारी नुकसान हुआ है। आग लगने से आसपास के ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। आग 132 केवीए विद्युत केंद्र के पास खेतों के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से निकली चिंगारी से लगी बताई जा रही है। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और तेज हवा के कारण तेजी से फैलती चली गई। ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि, तब तक किसानों को भारी नुकसान हो चुका था। मुआवजे की मांग किसानों का कहना है कि आग शॉर्ट सर्किट से गिरी चिंगारी के कारण लगी। आग लगने से सद्दाम, चरन सिंह और गंगाशील की 60 बीघा गेहूं की फसल पूरी तरह जल गई। ग्रामीणों ने आग की तेज लपटों को देखकर तुरंत बचाव कार्य शुरू किया था। लेकिन हवा के कारण आग पर नियंत्रण पाना मुश्किल हो गया। प्रभावित किसानों ने अब प्रशासन से इस भारी नुकसान के लिए तत्काल उचित मुआवजे की मांग की है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 18, 2026, 14:01 IST
Bareilly News: हाईटेंशन लाइन से निकली चिंगारी से खेतों में लगी भीषण आग, 60 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख #CityStates #Bareilly #UttarPradesh #WheatCrop #High-tensionLine #Fire #SubahSamachar
