Lucknow News: रेलवे कर्मियों की 60 शिकायतें मिलीं, 29 मौके पर हल

लखनऊ। पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल प्रशासन की ओर से रेलकर्मियों की सेवा संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए शिविर लगाया गया। इसमें 60 शिकायतें मिलीं, जिसमें 29 मौके पर ही निस्तारित कर दी गईं।जनसंपर्क अधिकारी महेश कुमार गुप्ता ने बताया कि रेलकर्मियों के हितों को ध्यान में रखते हुए डीआरएम गौरव अग्रवाल के मार्गदर्शन में शिविर लगाया गया। वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी राजेश कुमार गुप्ता ने निगरानी बनाए रखी। सेवा से संबंधित कुल 60 शिकायतें मिलीं। शिविर में कार्यरत और सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न समस्याएं रखीं। 29 शिकायतों को मौके पर हल कर दिया गया। शेष परिवादों के शीघ्र निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 08, 2026, 02:39 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Lucknow News: रेलवे कर्मियों की 60 शिकायतें मिलीं, 29 मौके पर हल #60ComplaintsReceivedFromRailwayEmployees #29ResolvedOnTheSpot #SubahSamachar