UP: हरिद्वार से 24 घंटे में आगरा पहुंची डाक कांवड़, 65 शिवभक्तों ने किया जलाभिषेक; गांव में हुआ भव्य स्वागत
सावन के प्रथम सोमवार पर भगवान शिव के प्रति आस्था और भक्ति का नजारा गांव अंगूठी में देखने को मिला। हरिद्वार की हर की पौड़ी से डाक कांवड़ लेकर निकले करीब 65 शिवभक्त 24 घंटे में गांव पहुंचे। दो कैंटरों से हरिद्वार गए शिवभक्तों ने रविवार सुबह 11 बजे डाक कांवड़ उठाई और सोमवार सुबह 11 बजे अंगूठी पहुंच गए। समाजसेवी सत्यपाल सिंह ने गांव पहुंचने पर शिवभक्तों का स्वागत किया। शिवभक्त जयघोष करते हुए गोला कुआं स्थित शिव मंदिर पहुंचे। यहां विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद शिवलिंग पर गंगाजल से जलाभिषेक किया गया। इसके बाद भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर अंगद सोलंकी, दलवीर सिंह, शिशुपाल सिंह, प्रदीप राना, लोकेंद्र, अंकित अग्रवाल, डॉ. आशुतोष भंडारी, कोमल आदि मौजूद रहे। इसके अलावा, किरावली क्षेत्र के गांव महुअर में भी शिवभक्त कासगंज से डाक कांवड़ लेकर आए। उन्होंने बाबा गोपालदास मंदिर परिसर में शिवलिंग पर गंगाजल से जलाभिषेक किया। शिवालयों में दिनभर गूंजा हर-हर महादेव सावन के पहले सोमवार पर बिचपुरी के अलावा मिढ़ाकुर, लड़ामदा, सदरवन, चौहटना, मघटई, पथौली और सहारा समेत आसपास के गांवों के शिवालयों में भी श्रद्धालुओं की भीड़ रही। भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। मंदिर परिसर दिनभर हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजते रहे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Aug 04, 2026, 10:28 IST
UP: हरिद्वार से 24 घंटे में आगरा पहुंची डाक कांवड़, 65 शिवभक्तों ने किया जलाभिषेक; गांव में हुआ भव्य स्वागत #CityStates #Agra #Mathura #Kasganj #Etah #Mainpuri #UttarPradesh #SawanMonday #DakKanwar #Haridwar #HarKiPauri #65ShivaDevotees #Gangajal #Jalabhishek #LordShiva #AnguthiVillage #HarHarMahadev #SubahSamachar
