Ghaziabad: 29वीं मंजिल से गिरकर 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत, बेटी की शादी की सालगिरह मनाने आई थीं
इंदिरापुरम के अहिंसाखंड स्थित ट्राइन टावर सोसायटी की 29वीं मंजिल से गिरकर वसुंधरा सेक्टर 15 निवासी फूलवती (65) की मौत हो गई। वह नीचे खड़ी कार पर गिरीं। हादसा 22 अप्रैल की तड़के करीब 3 बजे का है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। बुजुर्ग महिला के मानसिक तनाव में होने की बात सामने आई है। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि फूलवती वसुंधरा सेक्टर 15 में अपने बेटे के साथ रहती थीं। ट्राइन टावर सोसायटी में उनके बेटी भावना अपने पति के साथ रहती हैं। 19 अप्रैल को वह बेटी की शादी की सालगिरह मनाने आई हुई थीं। तब से यहीं ठहरी थीं। बुधवार तड़के वह 29वीं मंजिल से नीचे गिर खड़ी एक कार पर गिर गईं। नीचे गिरने और कार के टूटने की आवाज से सुरक्षागार्ड वहां पहुंचे तब उन्होंने सभी को सूचना दी। परिजनों ने पुलिस को बताया कि महिला के पति की कुछ समय पहले मौत हो गई थी। तब से वह मानसिक तनाव में थीं। एसीपी अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि परिवार वालों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया था। हालांकि समझाने के बाद वह मान गए। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 22, 2026, 09:21 IST
Ghaziabad: 29वीं मंजिल से गिरकर 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत, बेटी की शादी की सालगिरह मनाने आई थीं #CityStates #Ghaziabad #GhaziabadPolice #GhaziabadHindiNews #GhaziabadNewsToday #SubahSamachar
