एक पौधा, एक जिम्मेदारी: पर्यावरण दिवस पर रोपे गए 7.5 लाख पौधे, संरक्षण का लिया संकल्प- हरियाली का रिकॉर्ड

पर्यावरण दिवस और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर गोरखपुर के प्रकृति प्रेमियों ने जिले में पौधरोपण किया। सामाजिक संस्थाओं, राजनीतिक संगठनों के साथ-साथ व्यक्ति स्तर पर भी लोगों ने पौधों के संरक्षण का संकल्प लेकर 7.5 सात लाख पौधरोपण किया। वन विभाग की ओर से ये आंकड़े जारी किए गए हैं। ग्राम्य विकास विभाग ने 4.29 लाख पौधे रोपे हैं, यह अन्य सभी विभागों की तुलना में सबसे ज्यादा है। इस मौके पर सभा-संगोष्ठियों का भी आयोजन किया गया। किस विभाग ने कितने पौधे लगाए वन एवं वन्य जीव विभाग 1,13,000 ग्राम्य विकास विभाग 4,29,000 पंचायतीराज विभाग 29,000 कृषि विभाग 1,08,000 उद्यान विभाग 71,000 नगर विकास विभाग 9,000 कुल योग 7,59,000 (स्रोत- वन विभाग)

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 06, 2026, 06:14 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




एक पौधा, एक जिम्मेदारी: पर्यावरण दिवस पर रोपे गए 7.5 लाख पौधे, संरक्षण का लिया संकल्प- हरियाली का रिकॉर्ड #CityStates #Gorakhpur #GorakhpurForest #TreePlantingCampaignInGorakhpur #CityAndState #UpNews #GramyaVikasVibhag #GreenGorakhpur #SubahSamachar