Srinagar: ईरान में फंसे 70 भारतीय छात्र आज पहुंचेगे दिल्ली, आर्मेनिया और दुबई के रास्ते होगी वतन वापसी
पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के बीच ईरान में फंसे 70 से अधिक भारतीय छात्र सुरक्षित रूप से भारत लौट रहे हैं। जम्मू-कश्मीर छात्र संघ ने शनिवार को बताया कि इन छात्रों का समूह वाणिज्यिक उड़ान से आर्मेनिया और दुबई के रास्ते रविवार सुबह नई दिल्ली पहुंचेगा। संघ के राष्ट्रीय संयोजक नासिर खुऐहामी के अनुसार ये छात्र फ्लाईदुबई की उड़ान एफजेड-8124 से भारत आ रहे हैं, जो आर्मेनिया के ज्वार्टनॉट्स अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से रवाना हुई। इस उड़ान में 70 से अधिक भारतीय छात्र और कुछ यात्री सवार हैं। इनमें ज्यादातर छात्र जम्मू-कश्मीर के हैं, जो ईरान के विभिन्न विश्वविद्यालयों में पढ़ाई कर रहे थे। पहले चरण में विमान शनिवार को आर्मेनिया की राजधानी येरेवन से दुबई के लिए रवाना हुआ। इसके बाद यात्री फ्लाईदुबई की दूसरी उड़ान एफजेड-441 से दुबई से नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए रवाना होंगे, जहां रविवार सुबह करीब 9.55 बजे पहुंचने की उम्मीद है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 15, 2026, 04:13 IST
Srinagar: ईरान में फंसे 70 भारतीय छात्र आज पहुंचेगे दिल्ली, आर्मेनिया और दुबई के रास्ते होगी वतन वापसी #CityStates #Srinagar #SubahSamachar
