Ambala News: 70 साल पुराना जर्जर भवन गिरा, दो लोग घायल
संवाद न्यूज एजेंसीअंबाला सिटी। शहर के दोखम्बा चौक स्थित पुरानी सब्जी मंडी में रात को करीब 70 साल पुराना जर्जर भवन भरभरा कर गिर गया। इस हादसे में भवन के पास मौजूद दो लोग मलबे की चपेट में आकर घायल हो गए। घायलों में पुरानी सब्जी मंडी निवासी 22 वर्षीय सब्जी विक्रेता राकेश कुमार और रामनगर निवासी 65 वर्षीय कश्मीरी लाल शामिल हैं। अचानक हुए इस हादसे के बाद इलाके में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग और एसडीआरएफ की टीमों ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 17, 2026, 02:29 IST
Ambala News: 70 साल पुराना जर्जर भवन गिरा, दो लोग घायल #70-year-oldDilapidatedBuildingCollapses;TwoPeopleInjured. #SubahSamachar
