बिजली बिल राहत योजना: अंबेडकरनगर में बकाया 766 करोड़... जमा हुए सिर्फ 74 करोड़; जेई-एसडीओ पर होगी कार्रवाई
यूपी के अंबेडकरनगर में बिजली बिल राहत योजना का दूसरा चरण बृहस्पतिवार को समाप्त हो गया। लेकिन, उपभोक्ताओं में कोई खास उत्साह नहीं दिखा। अंतिम दिन सभी बिजली घरों पर लगे कैंप में ज्यादातर उपभोक्ता नियमित बिल जमा करने वाले ही नजर आए। अकबरपुर बिजली घर पर तीन काउंटर के साथ ही दो कैंपों पर सुबह 10.30 बजे सन्नाटा पसरा रहा। 15 मिनट बाद कई उपभोक्ता पहुंचे। शास्त्रीनगर के दिनेश कुमार ने बताया कि एक किलोवाट का घरेलू कनेक्शन का फरवरी माह में 912 रुपये का बिल जमा करने आए हैं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 05, 2026, 15:56 IST
बिजली बिल राहत योजना: अंबेडकरनगर में बकाया 766 करोड़... जमा हुए सिर्फ 74 करोड़; जेई-एसडीओ पर होगी कार्रवाई #CityStates #Lucknow #UttarPradesh #ElectricityBillReliefScheme #AmbedkarNagar #PowerBillArrears #ElectricityConsumers #SubahSamachar
