Bihar News: जहरीले पौधे का बीज खाने से 8 बच्चों की तबीयत बिगड़ी, सभी खतरे से बाहर; सदर अस्पताल में इलाज जारी

कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मधुरना गांव में मंगलवार को एक बड़ा हादसा हो गया। गांव में खेल रहे आठ बच्चों ने गलती से जहरीले पौधे (डीजल पौधा) का बीज खा लिया, जिसके बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। बच्चों को उल्टियां होने लगीं और हालत खराब होने पर परिजन उन्हें तत्काल इलाज के लिए चैनपुर पीएचसी ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद सभी बच्चों को बेहतर इलाज के लिए भभुआ सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। भभुआ सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉ. त्रिभुवन ने बताया कि बच्चों ने जहरीले पौधे का बीज खा लिया था, जिससे उनकी तबीयत बिगड़ी। समय पर अस्पताल पहुंचने और इलाज मिलने के कारण सभी बच्चे अब खतरे से बाहर हैं। फिलहाल सभी का इलाज सदर अस्पताल में जारी है। ये भी पढ़ें-Degree College : बिहार में कहां-कहां खुलेंगे डिग्री कॉलेज, देख लें अपने इलाके की सूची; इसी साल से पढ़ाई होगी अफरा-तफरी का माहौल परिजनों के अनुसार, सभी बच्चे एक साथ खेल रहे थे, इसी दौरान उन्होंने अनजाने में पौधे का बीज खा लिया। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जानकारी के मुताबिक, प्रभावित बच्चों में खुशी कुमारी, लाडो कुमारी, ट्विंकल कुमारी, अरुण कुमार, अभिषेक कुमार, कृष कुमार और आशीर्वाद कुमार शामिल हैं। सभी बच्चे चैनपुर थाना क्षेत्र के मधुरना गांव के निवासी हैं। अस्पताल प्रशासन बच्चों की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 04, 2026, 20:34 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Bihar News: जहरीले पौधे का बीज खाने से 8 बच्चों की तबीयत बिगड़ी, सभी खतरे से बाहर; सदर अस्पताल में इलाज जारी #CityStates #Patna #Bihar #Kaimur #HindiNews #SubahSamachar