Himachal: शिमला के 80, मंडी के 20 शराब ठेकों पर लटके ताले, नीलामी में दिलचस्पी नहीं ले रहे कारोबारी
हिमाचल प्रदेश में आबकारी विभाग की ओर से वर्ष 2026-27 के लिए की जा रही शराब ठेकों की नीलामी प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है, लेकिन इसके बावजूद कई क्षेत्रों में ठेके अब भी आवंटन से बाहर हैं। जिला शिमला के 80 और मंडी जिले के 20 शराब ठेकों पर अभी भी ताले लटके हुए हैं। कारोबारी इन ठेकों को लेने में दिलचस्पी नहीं दिखा रहे, जिससे विभाग के सामने चुनौती खड़ी हो गई है। प्रदेश में कुल 2125 शराब ठेकों में से 2018 ठेकों की ऑनलाइन नीलामी पूरी कर ली गई है। इस तरह विभाग ने करीब 95 फीसदी लक्ष्य हासिल कर लिया है, लेकिन शेष ठेकों के लिए बार-बार निविदाएं आमंत्रित करने के बावजूद अपेक्षित परिणाम नहीं मिल रहा। इस बार सरकार ने बीते वर्ष के मुकाबले ठेकों के बेस प्राइस में करीब 10 फीसदी की बढ़ोतरी की है। यही वजह मानी जा रही है कि खासकर शिमला और मंडी जैसे क्षेत्रों में कारोबारी पीछे हट रहे हैं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 08, 2026, 21:12 IST
Himachal: शिमला के 80, मंडी के 20 शराब ठेकों पर लटके ताले, नीलामी में दिलचस्पी नहीं ले रहे कारोबारी #CityStates #HimachalPradesh #Shimla #LiquorShopsAuction #SubahSamachar
