Rohtak News: 8.3 मिमी बारिश ने उमस से दिलाई राहत, अधिकतम तापमान 31.6 पहुंचा
संवाद न्यूज एजेंसी रोहतक। जिले में मंगलवार को हल्की बारिश हुई जिससे लोगों को गर्मी और उमस से थोड़ी राहत मिली। सुबह करीब 9 बजे से 11 बजे तक बारिश होती रही। हालांकि, बाद में उमस बढ़ने से फिर गर्मी महसूस होने लगी।जिले में औसतन 8.3 मिमी बारिश दर्ज की गई। मंगलवार को अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस रहा जो हफ्ते में सबसे कम है। यह सामान्य से 2.5 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। इससे पहले 29 जुलाई को अधिकतम तापमान 32.9 डिग्री सेल्सियस था जिसके बाद इसमें बढ़ोतरी हो रही थी।न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है। वायु गुणवत्ता सूचकांक 37 रहा जिसे अच्छी श्रेणी में माना जाता है।मौसम विभाग के अनुसार, रोहतक में 5 और 6 अगस्त को भारी बारिश होने की संभावना है। इसके बाद 7 और 8 अगस्त को कुछ स्थानों पर मध्यम बारिश के आसार बने हुए हैं। पिछले सात दिनों में तापमान में बदलाव देखा गया है। 4 अगस्त को अधिकतम तापमान 35.9 डिग्री और न्यूनतम 28.4 डिग्री था। 31 जुलाई को अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Aug 05, 2026, 04:58 IST
Rohtak News: 8.3 मिमी बारिश ने उमस से दिलाई राहत, अधिकतम तापमान 31.6 पहुंचा #8.3MmOfRainBroughtReliefFromHumidity #SubahSamachar
