UP : प्रदेश में शिक्षकों समेत 85 हजार पदों पर होगी भर्ती, वर्षों बाद बड़े पैमाने पर भरे जाएंगे रिक्त पद

प्रदेश में वर्षों बाद बड़े पैमाने पर शिक्षकों समेत अन्य रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। अशासकीय सहायता प्राप्त (एडेड) महाविद्यालयों, माध्यमिक विद्यालयों, राजकीय इंटर कॉलेजों और बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में करीब 85 हजार पदों पर भर्ती की तैयारी है। संबंधित विभागों की ओर से रिक्त पदों का अधियाचन उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग व उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग को भेजा जा रहा है। विभागीय सूत्रों के मुताबिक राजकीय इंटर कॉलेजों के एलटी ग्रेड व प्रवक्ता संवर्ग के 8905 पदों का अधियाचन उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग को भेजा जा चुका है। इन पदों पर भर्ती की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। वहीं, माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से सहायता प्राप्त विद्यालयों के 4512 स्कूलों में शिक्षकों और प्रधानाचार्यों के 23213 पदों का ऑफलाइन अधियाचन उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग को भेज दिया गया है। साथ ही रिक्त पदों के अनुसार ऑनलाइन अधियाचन अपलोड करने की प्रक्रिया भी तेजी से चल रही है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 15, 2026, 19:52 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




UP : प्रदेश में शिक्षकों समेत 85 हजार पदों पर होगी भर्ती, वर्षों बाद बड़े पैमाने पर भरे जाएंगे रिक्त पद #CityStates #Prayagraj #UttarPradesh #UpTeacherBharti #TeacherBharti2026 #ShikshakBharti2026 #SubahSamachar