Rudraprayag News: ऑपरेशन क्रैकडाउन के तहत 97 बाहरी व्यक्तियों के हुए सत्यापन
रुद्रप्रयाग। ऑपरेशन क्रैकडाउन के तहत जनपद में चल रहे सघन सत्यापन अभियान के तहत अब तक 97 बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन हो चुका है। 15 फरवरी से 15 मार्च तक पुलिस द्वारा जनपद भर में यह अभियान चल रहा है अभियान को सफल बनाने हेतु जनपद की जिला पुलिस, स्थानीय अभिसूचना इकाई (एलआईयू) और एसओजी की संयुक्त टीमें प्रत्येक थाना स्तर पर फील्ड में सक्रिय हैं, जिनका नेतृत्व संबंधित सर्किल के क्षेत्राधिकारियों द्वारा किया जा रहा है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 17, 2026, 16:33 IST
Rudraprayag News: ऑपरेशन क्रैकडाउन के तहत 97 बाहरी व्यक्तियों के हुए सत्यापन #97OutsidersVerifiedUnderOperationCrackdown #SubahSamachar
