Sonipat News: कुंडली में 7.5 किमी बनेगा ड्रेनेज सिस्टम, 8 करोड़ होंगे खर्च

संवाद न्यूज एजेंसीसाेनीपत। कुंडली क्षेत्र की गलियों में अगले वर्ष से बारिश के पानी भरने से निजात मिलने की उम्मीद है। पानी निकासी कुंडली में साढ़े सात किलोमीटर ड्रेनेज सिस्टम का निर्माण किया जाएगा। इस पर 8 कराेड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। सोनीपत महानगर विकास प्राधिकरण (एसएमडीए) की ओर से टेंडर लगाया गया है। इसके आवंटन के बाद काम शुरू हो जाएगा। दिल्ली की सीमा से सटे कुंडली नगर पालिका क्षेत्र में करीब एक लाख लोग रहते हैं। नपा क्षेत्र की गलियों में जलभराव की विकट समस्या रहती थी। बारिश होने पर अधिकांश इलाकों में पानी भर जाता था। पिछले साल बारिश के दौरान ड्रेन ओवरफ्लो हो गई थी। कुंडली के पास से ड्रेन नंबर छह और ड्रेन नंबर आठ गुजरती है। ड्रेनों के ओवरफ्लो होने के कारण हालात इतने बिगड़ गए थे हैं कि कई जगह घरों के बाहर और खेतों में भी पानी भर गया था।लोगों ने नपा प्रशासन से पानी की जल्द निकासी की मांग की थी। यहां के लोगों को बारिश के दौरान भरने वाली पानी से निजात दिलाने के लिए एसएमडीए की ओर से कदम उठाया गया है। क्षेत्र में बारिश के पानी की निकासी के लिए ड्रेनेज सिस्टम बनाया जाएगा। ड्रेनेज नेटवर्क तैयार होने के बाद बारिश के पानी की निकासी सुचारु रूप से हो सकेगी और स्थानीय लोगों को आवागमन करने में आने वाली परेशानी कम होगी। स्थानीय लोगों का मानना है कि ड्रेनेज सिस्टम बनने से जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान होगा। एसएमडीए की ओर से ढाई फीट चौड़ी कंक्रीट की ड्रेन बनाने का निर्णय लिया गया है। ड्रेनेज सिस्टम बनने के बाद पानी की निकासी बेहतर हो सकेगी।वर्जनबारिश के दौरान कुंडली की गलियों में भरने वाले पानी की निकासी के लिए ड्रेनेज सिस्टम का निर्माण किया जाएगा। 7.5 किलोमीटर लंबे ड्रेनेज सिस्टम को बनाने के लिए आठ करोड़ रुपये का टेंडर लगाया गया है। -श्रीकृष्ण दहिया, मुख्य अभियंता, सोनीपत महानगर विकास प्राधिकरण।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 20, 2026, 20:39 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Sonipat News: कुंडली में 7.5 किमी बनेगा ड्रेनेज सिस्टम, 8 करोड़ होंगे खर्च #A7.5KmDrainageSystemWillBeBuiltInKundli #CostingRs8Crore. #SubahSamachar