Ajmer News: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, अफरा-तफरी के बीच सघन तलाशी अभियान, नहीं मिली कोई संदिग्ध वस
अजमेर जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से शुक्रवार को शहर में हड़कंप मच गया। धमकी भरा ई-मेल मिलने की सूचना के बाद पुलिस और प्रशासन तुरंत अलर्ट मोड पर आ गया। एहतियातन पूरे न्यायालय परिसर को खाली करवा दिया गया और डॉग स्क्वायड, मेटल डिटेक्टर व बम निरोधक दस्ते की मदद से सघन तलाशी अभियान चलाया गया। सीओ नॉर्थ शिवम जोशी के नेतृत्व में नॉर्थ सर्किल पुलिस, सीआईडी जोन, एसडीआरएफ और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचा। सुरक्षा एजेंसियों ने संयुक्त रूप से कोर्ट परिसर के सभी पांच फ्लोर, कोर्ट रूम, गलियारे, पार्किंग एरिया और बेसमेंट की बारीकी से जांच की। तलाशी के दौरान किसी भी प्रकार की संदिग्ध या विस्फोटक वस्तु नहीं मिली। सुरक्षा कारणों से कुछ समय के लिए आमजन और अधिवक्ताओं की न्यायालय परिसर में आवाजाही पर रोक लगा दी गई, जिससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जांच पूरी होने और किसी खतरे की पुष्टि नहीं होने के बाद स्थिति को सामान्य किया गया। ये भी पढ़ें:Rajasthan News:राजस्थान हाईकोर्ट की जोधपुर मुख्य पीठ और जयपुर पीठ को बम से उड़ाने की धमकी, खाली कराए परिसर अजमेर जिला बार एसोसिएशन के सचिव रूपेंद्र परिहार ने बताया कि शुक्रवार को न्यायालय परिसर के बाहर वकीलों की हड़ताल चल रही थी और उसी दौरान हनुमान चालीसा का पाठ किया जा रहा था। इसी बीच पुलिस का भारी जाब्ता डॉग स्क्वायड के साथ परिसर में पहुंचा और तलाशी अभियान शुरू किया गया। बाद में जानकारी मिली कि जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। सीओ नॉर्थ शिवम जोशी ने बताया कि यह धमकी भरा ई-मेल जिला कलेक्टर को प्राप्त हुआ था, जिसमें कोर्ट परिसर में विस्फोटक सामग्री रखे जाने की बात कही गई थी। सूचना मिलते ही सभी सुरक्षा एजेंसियों को सक्रिय किया गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि पूरे परिसर की गहन जांच के बावजूद कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह मामला साइबर क्राइम से जुड़ा हुआ है। धमकी भरे ई-मेल के स्रोत की तकनीकी जांच की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि मेल कहां से और किसने भेजा। इससे पहले भी कलेक्ट्रेट और अन्य सरकारी संस्थानों को इसी तरह के धमकी भरे ई-मेल मिल चुके हैं, जिनकी जांच जारी है। फिलहाल स्थिति पूरी तरह सामान्य है। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि दोषी की पहचान कर उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अजमेर जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप अजमेर जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 06, 2026, 14:19 IST
Ajmer News: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, अफरा-तफरी के बीच सघन तलाशी अभियान, नहीं मिली कोई संदिग्ध वस #CityStates #Ajmer #Rajasthan #AjmerDistrictCourt #IntensiveSearchOperation #SuspiciousObject #BombThreat #CoNorth #CourtPremises #AjmerDistrictBarAssociation #BombThreatToTheCourt #SubahSamachar
