Bareilly News: तीन छप्परों में आग लगने से एक भैंस की मौत, तीन पशु झुलसे

अलीगंज। गांव ढकिया में सोमवार सुबह 11:00 बजे अज्ञात कारण से तीन छप्परों में आग लग गई। वहां खूंटे से बंधी भैंस जलकर मर गई। एक गाय और दो भैंसे झुलस गईं। 20 क्विंटल गेहूं और 14 क्विंटल भूसा भी जल गया। राजस्व विभाग की टीम ने स्थलीय निरीक्षण किया। दो लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। पीड़ित को मुआवजे का आश्वासन दिया है।पीड़ितों के मुताबिक, तीन सगे भाई धारा सिंह, मुंशीलाल और शिवकुमार सोमवार को खेत में खड़ी मक्के की फसल की सिंचाई कर रहे थे। पड़ोस में शादी समारोह था तो परिजन वहां गए हुए थे। सुबह 11:00 बजे छप्पर में अज्ञात कारण से आग लग गई। जल्द ही आग की चपेट में तीनों भाइयों के तीन छप्पर आ गए। वहां खूंटे से बंधी भैंस जलकर मर गई। ग्रामीणों ने मशक्कत से आग बुझाई। एक गाय और दो भैंसे गंभीर रूप से झुलस गईं। छप्पर में रखा 20 क्विंटल गेहूं और 14 क्विंटल भूसा भी जल गया। सूचना पर मौके पर गए राजस्व विभाग की टीम ने निरीक्षण किया और पशु विभाग के अधिकारी ने पशुओं का उपचार किया। लेखपाल वरुण आनंद के मुताबिक, लगभग दो लाख रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। आकलन रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 21, 2026, 02:24 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Bareilly News: तीन छप्परों में आग लगने से एक भैंस की मौत, तीन पशु झुलसे #ABuffaloDiedAndThreeAnimalsWereScorchedInAFireThatBrokeOutInThreeSheds. #SubahSamachar