Mandi News: बाबा भूतनाथ मंदिर में मक्खन से उकेरा गोवा के रुद्रेश्वर महादेव का स्वरूप
मंडी। अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव के उपलक्ष्य में बाबा भूतनाथ मंदिर के स्वयंभू शिवलिंग पर चढ़े मक्खन रूपी घृतमंबल पर शुक्रवार को गोवा के प्रसिद्ध रुद्रेश्वर महादेव मंदिर का स्वरूप उकेरा गया। बिचोलिम स्थित यह प्राचीन मंदिर भव्य अरवलेम जलप्रपात के ठीक सामने स्थित है, जिसका शिवलिंग झरने की ओर मुख किए हुए है। समीप ही स्थित ऐतिहासिक पांडव गुफाएं इस स्थल के महत्व को और बढ़ाती हैं। यह स्थान विशेष रूप से पितृ कार्यों और पूर्वजों के अनुष्ठान के लिए प्रसिद्ध है। बाबा भूतनाथ मठ मंदिर के महंत देवानंद सरस्वती ने बताया कि रुद्रेश्वर मंदिर में महाशिवरात्रि का पर्व अत्यंत उत्साह के साथ मनाया जाता है, जिसे इस बार मंडी में घृतकंबल कला के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 06, 2026, 16:53 IST
Mandi News: बाबा भूतनाथ मंदिर में मक्खन से उकेरा गोवा के रुद्रेश्वर महादेव का स्वरूप #MandiNews #TodayMandiNews #MandiHindiNews #SubahSamachar
