Hardoi News: ट्रक की टक्कर से श्रद्धालुओं की कार खंती में पलटी, मां-बेटा समेत पांच घायल

हरपालपुर। कोतवाली क्षेत्र के उन्नाव कटरा मार्ग पर श्रद्धालुओं से भरी कार में मंगलवार सुबह ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से कार खंती में पलट गई। घटना में कार सवार मां-बेटा समेत एक ही परिवार के पांच लोग घायल हो गए। घटना के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से भाग निकला। सांडी नगर के मुंशीगंज निवासी विशाल राठौर (35) अपनी कार से मंगलवार सुबह नीम करौली दर्शन के लिए निकले थे। उनके साथ कार में ताऊ श्रीकृष्ण (60), चचेरे भाई की पत्नी सीता (35), उनका पुत्र शिवांश (15) और वंश (8) भी था। गंगा एक्सप्रेसवे की सर्विस लेन से यह सभी लोग फर्रुखाबाद के मोहम्मदाबाद जा रहे थे। सतौथा गांव के पास कटरा उन्नाव मार्ग पर एक्सप्रेसवे ओवरब्रिज के नीचे क्रॉसिंग पर सवायजपुर की तरफ से आ रहे ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से कार खंती में जाकर पलट गई। घटना में कार सवार पांचों लोग घायल हो गए। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी मेें भर्ती कराया। है। कार चला रहे विशाल की हालत गंभीर होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि अभी प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई है। शिकायत लेकर मामला दर्ज किया जाएगा।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 02, 2026, 22:11 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Hardoi News: ट्रक की टक्कर से श्रद्धालुओं की कार खंती में पलटी, मां-बेटा समेत पांच घायल #ACarCarryingPilgrimsOverturnedAfterCollidingWithATruck #InjuringFivePeople #IncludingAMotherAndSon. #SubahSamachar