Haridwar News: महिला को टक्कर मारने में कार चालक पर रिपोर्ट दर्ज
- रानीपुर कोतवाली क्षेत्र का मामला, पुलिस ने शुरू की चालक की तलाशहरिद्वार। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में स्कूटी सवार महिला को टक्कर मारने के मामले में पुलिस ने कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, परवीन कुमार वर्मा निवासी सेक्टर-5बी बीएचईएल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी पत्नी आकांक्षा वर्मा 18 जून की सुबह स्कूटी से घर से रानीपुर मोड़ की ओर जा रही थीं। सेक्टर-1 स्थित शिव मंदिर चौक के पास पीछे से आ रही एक कार ने उन्हें टक्कर मार दी। वह सड़क पर गिर गई और कार का पहिया उनके दाहिने पैर के ऊपर से गुजर गया। इससे उनके पैर की हड्डी टूट गई और शरीर के अन्य हिस्सों में भी गंभीर चोटें आईं। चालक मौके से फरार हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायल महिला को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया ज। सीओ सदर एसपी बलूनी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 24, 2026, 12:37 IST
Haridwar News: महिला को टक्कर मारने में कार चालक पर रिपोर्ट दर्ज #ACaseHasBeenFiledAgainstACarDriverForHittingAWoman #SubahSamachar
