Sonipat News: श्रीश्री 1008 रूढे नाथ बाबा की जयंती पर लगा भंडारा
सोनीपत। राई औद्योगिक क्षेत्र में सोमवार को श्रीश्री 1008 रूढे नाथ बाबा की जयंती पर उनके समाधि स्थल पर भंडारा लगाया गया। ज्येष्ठ मास की पूर्णिमा पर श्रीश्री 1008 रूढे नाथ बाबा का जन्म हुआ था। जयंती पर सुबह हवन किया गया। हवन में नगर निगम के पूर्व पार्षद पुनीत राई समेत हजारों ग्रामीणों व अन्य ने आहुति डालकर मंगलकामना की। साथ ही लोगों से समाधि पर मत्था भी टेका। विधायक निखिल मदान ने कहा कि देश में साधु-संतों का सम्मान भगवान के सम्मान के बराबर किया जाता है। इससे पहले पूर्व पार्षद पुनीत राई समेत ग्रामीणों ने कार्यक्रम में पहुंचने पर सभी का स्वागत किया। पूर्व पार्षद पुनित राई ने कहा कि बाबा रूढे नाथ के के चरणों में जो भी सच्ची श्रद्धा से आता है उसकी मनोकामना सदैव पूरी होती है। इस दौरान पूर्व सांसद रमेश कौशिक, गन्नौर विधायक देवेंद्र कादियान, गन्नौर नगर पालिका अध्यक्ष अरुण त्यागी, पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा तीर्थ राणा, महिला आयोग की सदस्य सुनीता लोहचब, पूर्व जिला अध्यक्ष जसवीर दोदवा, कांग्रेस से पूर्व विधायक सुरेंद्र पवार, कमल हसीजा आदि मौजूद रहे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 29, 2026, 20:12 IST
Sonipat News: श्रीश्री 1008 रूढे नाथ बाबा की जयंती पर लगा भंडारा #ACommunityFeastWasOrganizedOnTheOccasionOfTheBirthAnniversaryOfShriShri1008RudheNathBaba. #SubahSamachar
