Almora News: फॉल्ट से नगर में सात घंटे गुल रही बिजली, 50 हजार की आबादी परेशान

अल्मोड़ा। नगर क्षेत्र में बिजली की समस्या लगातार बनी हुई है। रविवार को खत्याड़ी सब स्टेशन में फॉल्ट से आधे नगर में सुबह 4:30 बजे से करीब 11:30 बजे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। इससे आम नागरिकों के साथ ही कारोबारियों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। पिछले दिनों बारिश और आंधी-तूफान के बाद लंबे समय तक नगर सहित आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति अनियमित रही थी। रविवार को भी फॉल्ट आने से खत्याड़ी, खोल्टा, सरकार की आली, चौघानपाटा, ब्राइट इन कॉर्नर, कैंट, माल सड़क, थपलिया आदि क्षेत्रों में लगभग सात घंटे बिजली गुल रही। बिजली न होने से इसका असर कारोबार पर भी पड़ा। नगर में स्थित कई लघु उद्योगों में मशीनें बंद रहीं। पर्यटन सीजन के बीच होटल कारोबार पर भी इसका प्रभाव रहा। रविवार होने के कारण नियमित दुकानें बंद होने से बाजार क्षेत्र में इसका अधिक प्रभाव नहीं पड़ा। छुट्टी होने के कारण रिहायशी इलाकों में इसका अत्यधिक प्रभाव रहा और लोग सुबह से ही बिजली का इंतजार करते रहे। बाद में ऊर्जा निगम के कर्मियों ने किसी तरह से फॉल्ट ठीक किया और दोपहर तक बिजली आपूर्ति सुचारु हो सकी जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।कोट खत्याड़ी सब स्टेशन में वीसीबी पैनल में अचानक खराबी आने से कुछ घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही, हालांकि जल्द ही इस दुरुस्त कर लिया गया और बिजली सुचारु की गई। -प्रमोद सिंह मेर, जेई, यूपीसीएल

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 21, 2026, 23:14 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Almora News: फॉल्ट से नगर में सात घंटे गुल रही बिजली, 50 हजार की आबादी परेशान #AFaultCausedPowerOutageInTheCityForSevenHours #TroublingAPopulationOf50 #000. #SubahSamachar