Rishikesh News: त्रिवेणी घाट पर उमड़ा पर्यटकों का सैलाब
त्रिवेणी घाट चौक से घाट परिसर तक शनिवार शाम को पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। जिससे पूरे मार्ग पर अव्यवस्था और जाम की स्थिति बन गई। हालात ऐसे रहे कि स्थानीय लोगों और दुकानदारों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।स्थानीय दुकानदार संजय कोहली ने बताया कि हर रोज शाम के समय बाहरी राज्यों से आने वाले पर्यटकों के वाहनों की वजह से घाट सड़क तिराहे पर लंबा जाम लग जाता है। इस कारण न केवल वाहन चालकों बल्कि पैदल चलने वाले लोगों का आवागमन भी बाधित हो रहा है।व्यापारियों का कहना है कि इस मार्ग पर यातायात व्यवस्था पूरी तरह लचर बनी हुई है। बेतरतीब तरीके से चल रहे वाहनों के कारण घंटों तक जाम की स्थिति बनी रहती है, जबकि कुछ ही दूरी पर पुलिस चौकी मौजूद है। इसके बावजूद शाम के समय ट्रैफिक नियंत्रण के लिए कोई पुलिसकर्मी तैनात नहीं किया जाता।भीड़ बढ़ने के साथ ही असामाजिक तत्व भी सक्रिय हो जाते हैं। स्थानीय व्यापारियों के अनुसार इस दौरान टप्पेबाजी और चोरी की घटनाएं भी हो रहा है। जिससे लोगों में असुरक्षा का माहौल बन रहा है। व्यापारियों ने बताया कि वह कई बार कोतवाली पुलिस को ज्ञापन देकर शाम के समय तिराहे पर एक पुलिसकर्मी की तैनाती की मांग कर चुके हैं, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 17, 2026, 02:50 IST
Rishikesh News: त्रिवेणी घाट पर उमड़ा पर्यटकों का सैलाब #AFloodOfTouristsGatheredAtTriveniGhat. #SubahSamachar
