बच्ची ने जब सीएम योगी को भेंट किया 'बुलडोजर': मुख्यमंत्री ने मासूम को किया दुलार, खिंचवाई फोटो, कही ये बात

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर प्रवास के दौरान लगातार दूसरे दिन शुक्रवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में विभिन्न जिलों से आए लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान कमजोर वर्ग के लोगों को कुछ दबंगों द्वारा डराने, धमकाने की शिकायत पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस अधिकारियों को दो टूक में निर्देशित किया, गुंडागर्दी करने वालों को उठाकर बंद करो। उन्होंने कहा कि किसी मुकदमे में यदि कोई अभियुक्त जमानत पर छूटने के बाद वादी को धमका रहा हो तो जमानत निरस्त कराने की कार्रवाई की जाए। इस दौरान कानपुर की रहने वाली पांच वर्षीय यशस्विनी ने गोरखनाथ मंदिर परिसर में प्रातः भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री को खिलौने वाला बुलडोजर दिया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 27, 2026, 10:30 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




बच्ची ने जब सीएम योगी को भेंट किया 'बुलडोजर': मुख्यमंत्री ने मासूम को किया दुलार, खिंचवाई फोटो, कही ये बात #CityStates #Gorakhpur #CmYogi #SubahSamachar