Meerut News: होली पर किया भव्य सांस्कृतिक आयोजन

मेरठ। रोटरी क्लब मेरठ मोनार्क ने बुधवार को होली के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम शंभू नगर में वर्षा गुप्ता के घर पर आयोजित हुआ। रंगारंग आयोजन में क्लब के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम का प्रारंभ अध्यक्ष अलका गुप्ता ने सभी को होली की बधाई देकर किया और मीटिंग ऑर्गेनाइजर को सम्मानित किया।आयोजन की पूरी जिम्मेदारी चार मीटिंग ऑर्गनाइजर्स शिखा, वर्षा, रितु और सीमा ने संभाली। कार्यक्रम के दौरान सदस्यों द्वारा छोटी-छोटी स्किट्स प्रस्तुत की गईं। अध्यक्षा अलका गुप्ता के साथ प्राची और खुशबू ने नृत्य प्रस्तुत किया, वहीं शैलजा दीवान ने भी होली नृत्य पेश किया। अलका गुप्ता और प्राची ने कंजूस पति-समझदार पत्नी पर एक प्रस्तुति दी, जबकि अनीता गुप्ता ने चुटकुले सुनाए।कार्यक्रम में सदस्यों का स्वागत मखाने और टॉफियों की माला पहनाकर किया गया। होली से जुड़े मजेदार खेल आयोजित किए गए। इस महीने जिन सदस्यों का जन्मदिन था, उन्हें उपहार दिए गए।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 25, 2026, 21:05 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Meerut News: होली पर किया भव्य सांस्कृतिक आयोजन #AGrandCulturalEventWasOrganisedOnHoli. #SubahSamachar