Meerut News: शिव कथा से पूर्व निकाली भव्य कलश यात्रा

माई सिटी रिपोर्टरमेरठ। दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की ओर से बुद्धा गार्डन में होने वाली सात दिवसीय शिव कथा से पूर्व नई सड़क शास्त्रीनगर स्थित भोलेश्वर शिव मंदिर से कलश यात्रा निकाली गई।मुख्य आकर्षण भगवान शिव की भव्य झांकी रही। नंदी, गणपति, कार्तिकेय एवं भोलेनाथ के गणों के रूप में सजे बच्चों ने हर-हर महादेव का उद्घोष करते हुए जन-जन तक कथा का संदेश पहुंचाया।मेरठ शाखा संयोजक साध्वी आर्या भारती ने कहा कि भारत की पहचान उसकी आध्यात्मिक संस्कृति है। इसे मनुष्य भूलता जा रहा है। यह दिव्य कलश यात्रा उसी सांस्कृतिक चेतना को फिर से जागृत करने का माध्यम है। उन्होंने बताया कि यह कथा ब्रह्मज्ञान भी प्रदान करेगी। कलश यात्रा विभिन्न क्षेत्रों से होकर कथा स्थल बुद्धा गार्डन गढ़ रोड पर पहुंची। अंत में भंडारा कराया गया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 31, 2026, 20:02 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Meerut News: शिव कथा से पूर्व निकाली भव्य कलश यात्रा #AGrandKalashYatraWasTakenOutBeforeTheShivaKatha. #SubahSamachar