Meerut News: देशभक्ति के रंग में रंगी भव्य तिरंगा यात्रा निकाली
फलावदा। भाजपा के हर घर तिरंगा अभियान के तहत बुधवार को कस्बे में देशभक्ति के रंग में रंगी भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा का शुभारंभ कस्बे के अटल चौक पर हुआ। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक संगीत सोम, भाजपा जिला उपाध्यक्ष आशीष प्रताप और मवाना पश्चिम मंडल अध्यक्ष प्रताप बैसला ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर माल्यार्पण व तिरंगा फहराकर यात्रा का शुभारंभ किया। संचालन भाजपा मंडल महामंत्री अजय शर्मा ने किया। इस दौरान भाजपा नेता अशोक खेप्पड़, कृष्ण गोपाल उर्फ पप्पू, पूर्व मंडल अध्यक्ष अनुज भाटी, मंडल उपाध्यक्ष प्रशांत चौधरी, अनुज सैनी, देवापाल, अश्वनी बिशनोई, राजकुमार सैनी, तनजेब चौधरी, रमेश धीमान, मास्टर बिरजू पालीवाल, सूरजमल प्रधान, नरेंद्र खटीक, मास्टर अरुण बिशनोई सहित आदि लोग मौजूद रहे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Aug 12, 2026, 15:47 IST
Meerut News: देशभक्ति के रंग में रंगी भव्य तिरंगा यात्रा निकाली #AGrandTirangaYatra #SteepedInTheSpiritOfPatriotism #WasTakenOut. #SubahSamachar
