Gurugram News: हिन्दू समागम में उमड़ा जनसैलाब, एकता और संस्कृति का गूंजा संदेश
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, प्रेरणादायक और सामाजिक संदेशों ने सभी को भावविभोर कर दियासंवाद न्यूज एजेंसीफर्रुखनगर। कम्यूनिटी सेंटर चंदू में आयोजित हिन्दू समागम में क्षेत्र के अनेक गांवों झांझरोला खेड़ा, मुबारिकपुर, सुल्तानपुर, इकबालपुर, कालियावास, मांकडोला, बुढेडा सहित आसपास के क्षेत्रों से आए लोगों ने सामाजिक एकता और सांस्कृतिक गौरव का अद्भुत परिचय दिया। पूरा परिसर जयघोषों और आध्यात्मिक उत्साह से गूंज उठा।कार्यक्रम का शुभारंभ मंत्रोच्चारण और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। दीप प्रज्वलन महर्षि दयानंद वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मांकडोला के चेयरमैन जोगिंदर सिंह शहरावत ने की। उन्होंने कहा कि समाज की शक्ति उसकी एकता, संस्कारों और संस्कृति के संरक्षण में निहित है। इस अवसर पर महर्षि दयानंद वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मांकडोला, विनय सीनियर सेकेंडरी स्कूल और राजकीय स्कूल चंदू के विद्यार्थियों ने नाटक, भाषण, कविता एवं गीत की एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां की। इससे वातावरण देशभक्ति और सांस्कृतिक चेतना में तब्दील हो गया। समारोह के दौरान और भी विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, प्रेरणादायक और सामाजिक संदेशों ने सभी को भावविभोर कर दिया। इस अवसर पर मोनी साह महाराज सिवाडी, महंत प्रदीप महाराज महाबल धाम कालियावास, आनंद गिरी महाराज खेड़ा झांझरोला,आचार्य सुमन शर्म खेड़ा झांझरोला, संजीव सह विभाग कार्यवाह विभाग राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सहित काफी गणमान्य मौजूद रहें ।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 01, 2026, 15:21 IST
Gurugram News: हिन्दू समागम में उमड़ा जनसैलाब, एकता और संस्कृति का गूंजा संदेश #AHugeCrowdGatheredAtTheHinduGathering #ConveyingTheMessageOfUnityAndCulture. #SubahSamachar
