Delhi NCR News: झुग्गी में लगी भीषण आग, एक किशोरी की झुलसकर मौत

-रिठाला मेट्रो स्टेशन के पास 100 से अधिक झुग्गियां जलकर राख, 16 गाड़ियों ने नौ घंटे में आग पर पाया काबू-झुग्गियों के पास स्थित दस घरों और एक गोदाम में लगी आगअमर उजाला ब्यूरोनई दिल्ली।रिठाला मेट्रो स्टेशन के पास बृहस्पतिवार तड़के बंगाली बस्ती में भीषण आग लग गई। झुग्गी से सामान निकालने के दौरान आग में फंसकर 17 साल की एक किशोरी की झुलसकर मौत हो गई। पहचान रोजीना खातून के रूप में हुई है। झुग्गियों में ज्वलनशील पदार्थ होने की वजह से आग तेजी से फैली और आग में सौ से अधिक झुग्गियां जलकर राख हो गईं। आग ने आसपास के दस घरों और एक गोदाम को भी अपने चपेट में ले लिया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची दमकल की 16 गाड़ियों ने नौ घंटे बाद आग पर काबू पाया। देर शाम तक बचाव का काम जारी है। रोहिणी जिला अतिरिक्त पुलिस आयुक्त राजीव रंजन ने बताया कि बृहस्पतिवार तड़के करीब साढ़े चार बजे रिठाला गांव की बंगाली बस्ती झुग्गियों में आग लगने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस और पीसीआर कर्मी मौके पर पहुंचे और झुग्गी में फंसे लोगों को निकाल कर सुरक्षित स्थान पर ले गए। इसी दौरान 15 दमकल की गाड़ियां भी मौके पर पहुंच गई। आग में हताहतों को तुरंत अस्पताल पहुंचाने के लिए दस एंबुलेंस भी मौके पर पहुंच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि लोग झुग्गी से अपना सामान नहीं निकाल पाए और अपनी जान बचाकर वहां से भागे। दमकल कर्मियों ने तुरंत बचाव और आग बुझाने का काम शुरु किया। आग पर काबू पाने के बाद तलाशी अभियान के दौरान दमकल कर्मियों को 17 साल की रोजीना खातून का शव जली हुई हालत में मिली। दस घर और एक गोदाम में लगी आगबंगाली बस्ती की झुग्गियों में लगी आग पास के दस घरों और एक फाइबर गोदाम तक फैल गई। घरों और फैक्टरी में आग लगने से लाखों का सामान जलकर राख हो गया। स्थानीय निवासी राकेश ने बताया कि इससे पहले भी यहां स्थित झुग्गी में आग लगी थी, जिसमें दो लोगों की मौत हुई थी। लोगों ने बताया कि घटनास्थल से 60 मीटर दूर तीन से चार मंजिला छतों पर रखे पानी के टंकी तक पिघल गए।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 05, 2026, 17:34 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Delhi NCR News: झुग्गी में लगी भीषण आग, एक किशोरी की झुलसकर मौत #AHugeFireBrokeOutInASlum #ATeenageGirlWasBurntToDeath. #SubahSamachar