Delhi: राहुल गांधी के जन्मदिन पर आज तालकटोरा में लगेगा रोजगार मेला, मौके पर ही नियुक्ति पत्र सौंपे जाएंगे

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के जन्मदिन पर आज 19 जून को दिल्ली कांग्रेस यूथ को रोजगार का तोहफा देगी। तालकटोरा स्टेडियम में मेगा जॉब फेयर का आयोजन किया जाएगा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने बृहस्पतिवार को कार्यस्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया और साक्षात्कार से जुड़े दिशा-निर्देश दिए। देवेन्द्र यादव ने कहा कि राहुल गांधी के जन्मदिन को प्रेरणादायक बनाने के लिए दिल्ली प्रदेश कांग्रेस और भारतीय युवा कांग्रेस संयुक्त रूप से यह जॉब फेयर कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि 150 से अधिक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय कंपनियां भाग लेंगी। बेरोजगार युवाओं को मौके पर ही नियुक्ति पत्र सौंपे जाएंगे। उन्होंने बताया कि जिला और ब्लॉक अध्यक्षों ने ऑनलाइन और ऑफलाइन पंजीकरण के जरिये हजारों युवाओं का रजिस्ट्रेशन कराया है। निरीक्षण के दौरान प्रदेश महासचिव अनिल भारद्वाज, उपाध्यक्ष तसवीर सोलंकी, मनीष यादव मौजूद रहे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 19, 2026, 03:12 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Delhi: राहुल गांधी के जन्मदिन पर आज तालकटोरा में लगेगा रोजगार मेला, मौके पर ही नियुक्ति पत्र सौंपे जाएंगे #CityStates #DelhiNcr #Delhi #RahulGandhi #Birthday. #JobFair #SubahSamachar