Maharajganj News: मोबाइल टावर पर चढ़ा विक्षिप्त युवक, हंगामा

परसामलिक। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बैकुंठपुर उर्फ बोदरवार में शनिवार की दोपहर करीब साढ़े तीन बजे एक मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक मोबाइल टावर पर चढ़कर हंगामा करने लगा। पुलिस ने समझा-बुझाकर नीचे उतारा।जानकारी के अनुसार, परसामलिक थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत गंगवलिया टोला करौता निवासी रामप्रीत राजभर का 23 वर्षीय पुत्र आनंद राजभर अचानक बोदरवार गांव में स्थित मोबाइल टावर पर शनिवार को साढ़े तीन बजे चढ़ गया, जिसे देख मौके पर स्थानीय ग्रामीणों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। युवक को टावर पर इतनी ऊंचाई पर देख नीचे खड़े लोगों की सांसें अटक गई। ग्रामीणों द्वारा तत्काल इसकी जानकारी परसामलिक पुलिस को दी गई। सूचना के बाद थानाध्यक्ष विवेक कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने सूझबूझ और धैर्य का परिचय देते हुए युवक से बातचीत की और काफी देर तक समझा-बुझाकर उसे शाम चार बजे किसी तरह सुरक्षित टावर से नीचे उतारा, जिसके बाद प्रशासन और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।इस संबंध में थानाध्यक्ष विवेक कुमार सिंह ने बताया कि युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त है, जिसे सुरक्षित नीचे उतारा गया है और आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 08, 2026, 02:30 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Maharajganj News: मोबाइल टावर पर चढ़ा विक्षिप्त युवक, हंगामा #ALargeCrowdOfLocalVillagersGatheredAtTheScene. #SubahSamachar