Chamba News: भूस्खलन से एनएच का बड़ा हिस्सा रावी में समाया
सुल्तानपुर (चंबा)। सुल्तानपुर हेलिपैड के पास भूस्खलन होने से एनएच का बड़ा हिस्सा रावी नदी में समा गया। सड़क पर एक बड़ा गड्ढा बन गया। पुलिस ने एहतियात के तौर पर वाया हेलिपैड वाहनों की आवाजाही बंद करवा दी है। वाहनों को अब वाया मत्स्य विभाग कार्यालय से जाने वाली सड़क से भेजा जा रहा है। हालांकि, यह मार्ग वनवे है लेकिन मुख्य मार्ग बंद होने से अब दोनों तरफ से इसी मार्ग से वाहनों की आवाजाही होगी। इससे वाहन चालकों सहित राहगीरों की मुसीबतें बढ़ सकती हैं। हेलिपैड के पास एनएच का बड़ा भाग भूस्खलन की चपेट में आ चुका है। लोगों का कहना है कि कुछ दिन की बारिश में ऐसा हाल हो रहा है तो आगामी बरसात के मौसम में हालात बेकाबू भी हो सकते हैं। प्रशासन और विभाग को समय रहते इसकी तैयारी कर लेनी चाहिए। फिलहाल, सुल्तानपुर हेलिपैड वाले रास्ते वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है। एनएच के अधिशासी अभियंता जोगिंद्र शर्मा ने बताया कि भूस्खलन होने से मार्ग बंद हुआ है। मरम्मत करवाने के लिए निरीक्षण किया जा रहा है। मौसम साफ होते ही यहां पर मरम्मत का कार्य शुरू करवाया जाएगा।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 11, 2026, 17:48 IST
Chamba News: भूस्खलन से एनएच का बड़ा हिस्सा रावी में समाया #ALargePortionOfTheNHWasSubmergedInTheRaviRiverDueToTheLandslide. #SubahSamachar
