जयकरण सिंह ने लगाई फांसी: मरने से पहले बनाया वीडियो, दो प्रॉपर्टी डीलरों से परेशान होकर उठाया खौफनाक कदम

गुरुग्राम जिले के गांव घामडोज में एक युवक ने दो प्रॉपर्टी डीलरों द्वारा कथित तौर पर जबरन जमीन हड़पने और लगातार उत्पीड़न से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। मृतक, जिसकी पहचान जयकरण सिंह उर्फ बिक्कन के रूप में हुई है, कई दिनों से परेशान चल रहा था। घटना के समय उसने फांसी लगाने से पहले एक वीडियो भी बनाया, जिसमें उसने शेर सिंह उर्फ शेरू और चरण सिंह नाम के दो प्रॉपर्टी डीलरों को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया है। आरोप है कि जयकरण सिंह उर्फ बिक्कन पिछले कुछ समय से जमीन के विवाद को लेकर शेर सिंह और चरण सिंह नाम के प्रॉपर्टी डीलरों से परेशान था। उत्पीड़न से तंग आकरजयकरण ने अपने घर पर ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 03, 2026, 07:19 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




जयकरण सिंह ने लगाई फांसी: मरने से पहले बनाया वीडियो, दो प्रॉपर्टी डीलरों से परेशान होकर उठाया खौफनाक कदम #CityStates #Gurugram #Suicide #GurugramPolice #SubahSamachar