Panipat News: खुले नाले में गिरा व्यक्ति, खुला छोड़ा सरिया पैर के आर-पार हुआ
पानीपत। जीटी रोड की सर्विस लेन के साथ नाला बनाने में ठेकेदार की लापरवाही के चलते शुक्रवार रात करीब साढ़े नौ बजे एक हादसा हो गया। जिला नागरिक अस्पताल में निर्माणाधीन नाले में ऊपर छोड़े सरिये पैर में आर पार फंसने के बाद नाले में गिर गया। करीब छह फीट गहरे नाले से बाहर निकल पाना भी मुश्किल हो गया। जन सेवा दल के सदस्यों ने एकाएक नजर पड़ने पर व्यक्ति को नाले से बाहर निकालकर जिला नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया। जन सेवा दल के महासचिव चमन गुलाटी ने बताया कि वे शुक्रवार शाम करीब साढ़े नौ बजे एक शादी समारोह में जा रहे थे। वे जिला नागरिक अस्पताल से बाहर निकले तो एक व्यक्ति को नाले में गिरते हुए देखा। उन्होंने नजदीक जाकर देखा तो व्यक्ति के पैर में सरिया आरपार हो गया था। उन्होंने हिम्मत जुटाकर व्यक्ति को बाहर निकाला। उनको जिला नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया। चिकित्सक ने उनका प्राथमिक उपचार किया। इसके बाद परिजनों को सूचना दी। इस मौके पर करनाल के जन सेवादल आशियाना के प्रधान राजकुमार, अनु मदान और ईश साथ रहे। निर्माण कार्य में बरती जा रही लापरवाही जीटी रोड चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। सर्विस लेन को खत्म कर जीटी रोड में शामिल किया जा रहा है। वहीं जीटी रोड और सर्विस लेन के बीच स्थित नाले को भी सड़क किनारे बनाया जा रहा है। जिला नागरिक अस्पताल के नजदीक ठेकेदार ने नाले के ऊपर सरिये खुले छोड़ रखे हैं। वहीं नाले को भी खोल रखा है। यहां बचाव के लिए कोई बैरिकेडिंग नहीं की है और न ही सुरक्षा की दृष्टि से बैरिकेडिंग लगा रखी हैं। चमनलाल गुलाटी ने बताया कि व्यक्ति के पेट के बल गिर जाता तो सरिया आरपार निकल जाता। ऐसी स्थिति में उनको बचा पाना मुश्किल था या फिर किसी की नजर नहीं जाती तो व्यक्ति रातभर नाले में ही पड़ा रहता। जिलानागरिकअस्पतालमेंघायलकेसाथजनसेवादलकेसदस्य।स्रोत:संस्था
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 22, 2026, 02:51 IST
Panipat News: खुले नाले में गिरा व्यक्ति, खुला छोड़ा सरिया पैर के आर-पार हुआ #AManFellIntoAnOpenDrain #AndAnExposedIronRodPiercedHisLeg. #SubahSamachar
