Meerut News: पुराने विवाद में घर के बाहर बैठे व्यक्ति को मारी गोली

- पूर्व में भी दोनों पक्षों में हो चुका है झगड़ा, एक पक्ष को लगी थी गोलीसंवाद न्यूज एजेंसी दौराला। लोईया गांव में पुराना विवाद एक बार फिर खूनी संघर्ष में बदल गया। शनिवार को घर के बाहर बैठे वसी को गांव निवासी एक युवक ने दो गोली मार दी। अचानक फायरिंग से अफरा तफरी मच गई। वसी अहमद के एक गोली पेट और दूसरी कूल्हे में लगी। घायल हालत में वसी को मेरठ स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लोईया गांव निवासी वसी का गांव के ही शामिक से क्रिकेट खेलने को लेकर विवाद चला आ रहा है। लगभग डेढ़ माह पहले दोनों पक्षों में विवाद हुआ था, जिसमें महलका मार्ग पर शामिक को पैर में गोली लगी थी। दोनों पक्ष एक दूसरे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करा चुके हैं। शनिवार को वसी अपने घर के बाहर बैठा हुआ था। आरोप है कि इस दौरान शामिक वहां पहुंचा और वसी पर फायरिंग कर दी। दो गोली लगने से वसी घायल हो गया। गोली की आवाज सुनकर परिजन बाहर आए। उन्हें देख शामिक धमकी देकर भाग निकला। परिजन लहूलुहान हालत में घायल को लेकर मोदीपुरम स्थित निजी अस्पताल पहुंचे, जहां से चिकित्सकों ने उसे मेरठ स्थित निजी अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना मिलते ही दौराला पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। तनाव की स्थिति देखते हुए एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया गया है, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि अभी लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़ित पक्ष शामिक पर गोली चलाने का आरोप लगा रहा है। दोनों पक्षों में पहले से ही विवाद चला आ रहा है, जिसकी प्राथमिकी दर्ज है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 25, 2026, 20:53 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Meerut News: पुराने विवाद में घर के बाहर बैठे व्यक्ति को मारी गोली #AManSittingOutsideHisHouseWasShotInAnOldDispute. #SubahSamachar