Una News: तनोह में घर में घुसकर व्यक्ति से मारपीट, पिता-पुत्र पर मामला दर्ज

संवाद न्यूज एजेंसी थानाकलां (ऊना)। उपमंडल बंगाणा के तहत तनोह गांव में एक व्यक्ति के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि दो लोगों ने घर के आंगन में घुसकर पीड़ित के साथ हाथ-मुक्कों और डंडों से हमला किया। घटना में पीड़ित को गले, गर्दन और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई हैं।पुलिस को दी शिकायत में मदन लाल पुत्र बृज लाल निवासी तनोह ने बताया कि रविवार रात करीब 9:15 बजे वह अपने घर के आंगन में आराम कर रहा था। इसी दौरान गांव के जनकराज और उसका पुत्र गौरव धीमान रास्ते में गाली-गलौज कर रहे थे। विरोध करने पर दोनों उसके आंगन में आ गए और मारपीट शुरू कर दी।सूचना मिलने पर पुलिस टीम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बंगाणा पहुंची, जहां घायल का मेडिकल करवाया गया। मेडिकल रिपोर्ट में तीन साधारण चोटों की पुष्टि हुई है।एएसपी ऊना संजीव कुमार भाटिया ने बताया कि पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 18, 2026, 17:39 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Una News: तनोह में घर में घुसकर व्यक्ति से मारपीट, पिता-पुत्र पर मामला दर्ज #AManWasAssaultedAfterEnteringHisHouseInTanoh #ACaseWasRegisteredAgainstTheFatherAndSon. #SubahSamachar