Bareilly News: अखा मोड़ पर अंडरपास बनाने की मांग करते हुए डीएम को दिया ज्ञापन

बिशारतगंज। बरेली-बदायूं मार्ग पर रामगंगा पुल के पास अखा मोड़ पर अंडरपास बनाने की मांग करते हुए शुक्रवार को ग्रामीणों ने डीएम से मुलाकात करके उनको ज्ञापन दिया। डीएम ने एनएचएआई के अधिकारियों को ज्ञापन अग्रसारित करके कार्रवाई का निर्देश दिया है।बरेली-बदायूं मार्ग से अखा मोड़ होकर इलाके के करीब 35 गांवों का आवागमन होता है। अखा गैनी मार्ग से शाहबाद रामपुर तक के वाहन गुजरते हैं। श्रावण मास में कांवड़ यात्रा के दौरान बरेली-बदायूं मार्ग के ट्रैफिक का रूट डायवर्ट इसी मार्ग से किया जाता है।गांव अखा निवासी आनंदपाल सिंह, डोरी लाल साहू ,योगेंद्र पाल सिंह, सुरेश बाबू शर्मा, नत्थू सिंह, वेदपाल सिंह, सोमवीर सिंह, सचिन सिंह, मोहित, त्रिवेंद्र, मुकेश कुमार, कुंवर सेन आदि ने जिलाधिकारी अविनाश सिंह से मुलाकात की और अवगत कराया कि बरेली-बदायूं मार्ग पर चौड़ीकरण का काम चल रहा है। रामगंगा पुल के पास अखा मोड़ का जो कट है, उस पर अंडरपास नहीं बनाया जा रहा। कट को बंद करने की तैयारी की जा रही है। कट बंद होने की दशा में बरेली की ओर से आने वाले वाहनों को अखा-गैनी मार्ग पर जाने को लेकर गंभीर समस्या उत्पन्न हो जाएगी। ज्ञापन में करीब 35 गांवों की सूची सौंपी गई है, जो कट बंद होने से प्रभावित होंगे। ग्रामीण ने कट खुला रखने व अंडरपास बनाने की मांग की है।हाइवे पर गरगइया के पास अंडरपास निर्माण का मिला आश्वासननवाबगंज। बरेली-पीलीभीत-सितारगंज हाईवे पर गरगईया गांव के पास अंडरपास के निर्माण का आश्वासन मिलने पर ग्रामीणों ने खुशी जाहिर की है।बरेली-पीलीभीत-सितारगंज हाईवे का निर्माण किया जा रहा है। इसपर गरगईया गांव के पास अंडरपास नहीं है। फरीदापुर गांगा उर्फ नवादा गांव के ग्रामीणों ने हाईवे से अंडरपास का निर्माण कराने की मांग करते हुए केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग तथा इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितिन प्रसाद को पत्र दिया है। इसपर राज्य मंत्री ने केंद्रीय केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को पत्र भेजकर अंडरपास बनवाने की मांग की है। उन्होंने अंडरपास बनवाने का आश्वासन दिया है। इसपर ग्रामीणों ने खुशी जाहिर की। पत्र देने वालों में नरेंद्र पाल, देवेंद्र सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य धर्मेंद्र सिंह, सत्यप्रकाश, निरमान आदि शामिल रहे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 06, 2026, 02:06 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Bareilly News: अखा मोड़ पर अंडरपास बनाने की मांग करते हुए डीएम को दिया ज्ञापन #AMemorandumWasSubmittedToTheDMDemandingTheConstructionOfAnUnderpassAtAkhaTurn. #SubahSamachar