Delhi NCR News: चचेरी बहन से रिश्ता रखने पर नाबालिग पर किया था चाकू से हमला
- मरा समझकर नाले में फेंका, एक गिरफ्तारअमर उजाला ब्यूरोनई दिल्ली।पश्चिमी विहार ईस्ट में एक नाबालिग लड़के पर जानलेवा हमला एक लड़की से रिश्ते रखने पर किया था। लड़की आरोपी की रिश्ते में चचेरी बहन थी। आरोपी ने उसे मरा हुआ समझकर मीरा बाग में एक नाले में फेंक दिया था। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने एक आरोपी मनदीप उर्फ मोनू (26) को गिरफ्तार किया है। मोनू पश्चिम विहार ईस्ट पुलिस स्टेशन में दर्ज मामले में वांछित था। अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त संजीव कुमार यादव ने बताया कि मोनू और उसके साथी ने पीड़ित को इसलिए निशाना बनाया, क्योंकि पीड़ित का आरोपियों में से एक की चचेरी बहन के साथ प्रेम-संबंध था। 18 मई को दोनों आरोपियों ने लड़के को बातचीत करने के बहाने अपने साथ चलने के लिए मनाया। फिर वह उसे मीरा बाग में गंदा नाला (ड्रेन) इलाके में ले गए, जहां उन्होंने उस पर चाकू से हमला किया। आरोपियों ने समझा कि पीड़ित मर चुका है तो उन्होंने शव को ठिकाने लगाने और अपने अपराध को छिपाने के लिए उसे नाले में फेंक दिया। इसके बाद मौके से फरार हो गए।इस मामले का खुलासा 19 मई को हुआ, जब पुलिस को एक पीसीआर कॉल के ज़रिए सूचना मिली कि इलाके के पास एक गंभीर रूप से घायल लड़का मिला है। पुलिस ने बताया कि पीड़ित को मंगोलपुरी स्थित संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसके शरीर पर चाकू से हुए कई घाव पाए। बेहोश होने से पहले नाबालिग ने हमलावरों की पहचान शिवम और मनदीप उर्फ मोनू के रूप में की। इसके बाद एक मामला दर्ज किया गया और जांच शुरू की गई।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 29, 2026, 15:57 IST
Delhi NCR News: चचेरी बहन से रिश्ता रखने पर नाबालिग पर किया था चाकू से हमला #AMinorWasAttackedWithAKnifeForHavingARelationshipWithHisCousin. #SubahSamachar
